वामपंथ के वास्तविक पुरोधा थे ज्योति बसु : गडकरी
गडकरी ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा, "ज्योति बसु समकालीन भारत के शीर्ष नेताओं में थे। वह ऐसे नेता थे जो समाज के निचले तबके के प्रति समर्पित थे।"
उन्होंने कहा, "वह विचारधारा और अपने आदर्शो के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। यह उनका कद व उनकी विश्वसनीयता ही थी जिसके चलते उन्होंने राजनीतिक जीवन में इतनी लंबी पारी खेली। वह वामपंथ के वास्तविक पुरोधा थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications