चीन सीमा के पास 10 तिब्बती गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए ने जिले के उप पुलिस अधीक्षक भक्त राज श्रेष्ठ के हवाले से खबर दी है कि तिब्बतियों को शनिवार को दोलखा जिले में लामाबागर से गिरफ्तार किया गया।
श्रेष्ठ ने कहा, " तिब्बती नागरिकों को अवैध रूप से तिब्बत से नेपाल में प्रवेश करने के बाद गिरफ्तार किया गया। इस मामले में आगे की जांच के लिए गिरफ्तार लोगों को अप्रवासी विभाग को सौंप दिया गया है।"
गिरफ्तारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन स्थानीय मीडिया के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में आठ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications