राजनीति के एक अध्याय का समापन हो गया : वाजपेयी
नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रविवार को वयोवृद्ध मार्क्सवादी नेता ज्योति बसु के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मौत से देश की राजनीति के एक अध्याय का समापन हो गया।
अपने शोक संदेश में वाजपेयी ने कहा, "वह एक कुशल प्रशासक थे और कर्मठ राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने लंबे समय तक पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड ही नहीं बनाया बल्कि कई दूरदर्शिताभरे कदम भी उठाए।"
वाजपेयी ने कहा, "बसु अपने सिद्धांतों पर जिए और मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने के लिए उन्होंने कड़ा परिश्रम किया।"
वाजपेयी ने कहा, "उनके निधन से राजनीति के एक अध्याय का समापन हो गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications