फारुक अब्दुल्ला, आजाद ने शोक जताया
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अब्दुल्ला ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सहायक नेता की कमी उन्हें अखरेगी। उन्होंने कहा, "वह मुझे बेहद याद आएंगे। पश्चिम बंगाल की जनता के लिए मैं कहूंगा कि उन्होंने सशक्त भारत के लिए योगदान दिया।"
आजाद ने बसु के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक आदर्शवादी इंसान थे। उन्होंने कहा, "वह सिर्फ लंबे अर्से तक मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने वाले नेता ही नहीं थे, बल्कि जनता के बीच बेहद लोकप्रिय नेता भी थे।"
उन्होंने कहा, "वह देश में वाम आंदोलन को आगे बढ़ाने वालों में से थे। उनके निधन से हमने एक महान राष्ट्रीय नेता को खो दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications