बसु मार्क्सवादी थे पर हठी नहीं : माकपा
माकपा पोलित ब्यूरो की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "ज्योति बसु ऐसे मार्क्सवादी थे जिनका विश्वास कभी भी डगमगाया नहीं। वह ऐसे मार्क्सवादी थे, जो हठी नहीं थे और पार्टी की दिशा तय करने के लिए हमेशा अपने व्यापक अनुभवों से सीख लेते रहे।"
अपने दिवंगत प्रिय कामरेड को याद करते हुए माकपा ने कहा, "हम उनके मकसद और कार्यों को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।"
पोलित ब्यूरो के बयान में कहा गया है, "देश का वाम आंदोलन खुशकिस्मत है कि उसे ऐसे संपूर्ण और समर्पित नेता की नुमाइंदगी, पश्चिम बंगाल में ऐसा संचालन तथा लंबे अर्से तक पार्टी का ऐसा नेतृत्व मिला। हम सभी के पास उनकी बहुमूल्य विरासत है जिसे हम संजोकर रखें तथा आगे बढ़ाएं।"
बयान में कहा गया है, "हम उनके पुत्र चंदन बसु, उनकी पौत्रियों तथा परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications