ट्विटर पर ज्योति बाबू को श्रद्धांजलि
ट्विटर पर प्रमुख उद्योगपति और महिंद्रा समूह के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने ज्योति बसु के बारे में टिप्पणी की, "मैं ज्योति बसु से केवल एक बार ही मिल सका। वह सत्ता से परे थे। मेरी उनके प्रति धारणा ऐसे व्यक्ति की है जिसने सत्ता का अभाव कभी महसूस नहीं किया।"
फिल्म निर्माण के क्षेत्र में दिग्गज माने जाने वाले प्रीतिश नंदी ने कहा, "मैं ज्योति बसु को काफी पंसद करता था। वह एक बंगाली भद्रलोक थे। वह बेदाग शख्स थे।" उधर, वरिष्ठ पत्रकार वीर सिंघवी ने लिखा, "क्या देश या बंगाल कभी हमें ज्योति बसु की तरह कोई नेता दे पाएगा?"
ट्विटर पर अपनी टिप्पणियों के लिए मशहूर विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने ज्योति बसु के बारे में लिखा है, "ज्योति बसु, 1914-2010. आरआईपी (रेस्ट इन पीस)"
ज्योति बसु के नेत्र दान को लेकर भी ट्विटर पर लोग टिप्पणी कर रहे हैं। राजेश नाम के एक छात्र ने टिप्पणी की, "ज्योति बाबू ने रहते-रहते भी कई आंखें और रोशनी दी। उनका जाना एक अंधेरे में किसी रोशनी के गुम होने जैसा है। फिर उनके होने का उजाला हमारे भीतर रहेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications