देश ने एक महत्वपूर्ण जन नेता खो दिया : राष्ट्रपति
नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने वयोवृद्ध मार्क्सवादी नेता ज्योति बसु के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि उनके निधन से देश ने एक वयोवृद्ध एवं महत्वपूर्ण जन नेता खो दिया।
पाटील ने अपने शोक संदेश में कहा, "बसु ने जन नेता, एक कुशल प्रशासक और महत्वपूर्ण राजनेता के रूप में अपनी काबिलियत दर्शाई।"
उन्होंने कहा, "सबसे लंबे समय तक देश के किसी भी राज्य का मुख्यमंत्री बनने का अभूतपूर्व तमगा उनके नाम है। मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद हाल के दिनों में उन्हें एक वरिष्ठ राजनेता के तौर पर देखा जाता था। देश के कई नेता उनसे सलाह लिया करते थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications