भारत के बहुमूल्य सूपतों में से थे ज्योति बसु : कांग्रेस
नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। वयोवृद्ध मार्क्सवादी नेता ज्योति बसु को देश के बहुमूल्य सपूतों में से एक करार देते हुए रविवार को कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में सादगी से जनता की सेवा की।
लगातार 23 वर्षो तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वयोवृद्ध नेता ज्योति बसु का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।
कांग्रेस के प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि बसु का निधन सिर्फ पश्चिम बंगाल और माकपा के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए क्षति है।
अहमद ने आईएएनएस से कहा, "निस्संदेह वह भारत के बहुमूल्य सपूत थे। उन्होंने अपना जीवन सादगी से जिया और सार्वजनिक जीवन में सच्चाई का साथ दिया।"
कांग्रेस नेता जयंती नटराजन ने कहा कि बसु विचारों से भरे एक व्यवहारिक इंसान थे। उनमें किसी भी नेता के बहुत से गुण थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications