हेलीकॉप्टर से पहुंचें कुंभ नगरी हरिद्वार

नई दिल्ली की एक कंपनी 'प्रथम हेलीकॉप्टर सर्विस' कुंभ के लिए विशेष तौर पर हेलीकॉप्टर की सुविधा दे रही है। कंपनी श्रद्धालुओं के लिए तीन हेलीकॉप्टर मुहैया करा रही है। नई दिल्ली से हेलीकॉप्टर से हरिद्वार पहुंचने में जहां 45 मिनट लगेंगे वहीं देहरादून से आधे घंटे का वक्त लगेगा।

प्रथम सर्विस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "गत तीन दिनों से हम नई दिल्ली और देहरादून से श्रद्धालुओं को हरिद्वार पहुंचा रहे हैं। हेलीकॉप्टर में एक समय में पांच लोग बैठ सकते हैं।"

नई दिल्ली से कुंभ, गंगा दर्शन, ऋषिकेश और हिमालय की यात्रा के लिए क्रमश: 3,100, 5,100, 11,000 और 15,000 रुपये अदा करने होंगे। शर्मा ने कहा कि कुंभ के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा की शुरुआत 14 जनवरी को की गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+