आधुनिक पश्चिम बंगाल के निर्माता थे बसु : अच्युतानंदन
अपने गृह नगर में संवाददाताओं से बातचीत में अच्युतानंदन ने कहा, "वह हमारी पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता थे। उनका निधन वामपंथी आंदोलन के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह भले ही एक समृद्ध परिवार से थे और कानून की पढ़ाई करने के लिए विदेश गए लेकिन वहां से लौटने के बाद वह पार्टी को मजबूत करने में जुटे और ऐसा उन्होंने गांवों में जाकर किया।"
उन्होंने कहा कि बसु भारतीय कामगार संघ केंद्र के संस्थापक थे और उन्होंने पश्चिम बंगाल के लिए खासकर भूमि सुधार के क्षेत्र में बहुत काम किया।
अच्युतानंदन ने कहा, "आज जो बंगाल दिखता है उसके निर्माता ज्योति बसु ही हैं। इसके अलावा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने और तीसरा विकल्प खड़ा करने में उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications