हैती में 100,000 लोगों के मरने की आशंका, महामारी का खतरा (लीड-1)

समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार आंतरिक मंत्री एंटोनी बेन-एइमे ने कहा कि बेघर हुए 600,000 लोगों को सुरक्षित रखने का यह सबसे बेहतर तरीका है। उन्होंने कहा कि अकेले पोर्ट-ओ-प्रिंस में ही 70,000 लोगों की मौत होने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि कई मामलों में आबादी के स्थानांतरण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी और अस्थाई राहत शिविरों के निर्माण की योजना है। इससे बरसात शुरू होने के बाद महामारी फैलने के खतरे को रोका जा सकेगा।

विनाशकारी भूकंप के बाद मलबे में दबे लोगों के जिंदा होने की उम्मीदें अब कम होती जा रहीं हैं। राहत के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों ने धीरे-धीरे गति पकड़नी शुरू कर दी है।

संयुक्त राष्ट्र ने पोर्ट-ओ-प्रिंस के इर्दगिर्द भोजन, पानी और दवाओं के वितरण के 15 केंद्र स्थापित किए हैं। शहर में हिंसा की खबरें बढ़ती जा रही हैं।

हैती के एकमात्र हवाई अड्डे की क्षमता में सुधार कर रही अमेरिकी सेना ने कहा कि उसके 4,200 जवान हैती में या उसके तट पर हैं और सोमवार अन्य 6,300 हैती पहुंचेंगे। एक विमानवाहक पोत, एक डेस्ट्रॉयर और करीब 24 हेलीकॉप्टर राहत कार्यो में सहायता दे रहे हैं।

हैती का शनिवार को दौरा करने वाली अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि सेना ने उत्तरी हैती के एक कंटेनर बंदरगाह 'केप हैतियन' का उपयोग आरंभ कर दिया है। इससे राहत सामग्री का वितरण तेज होगा। भूकंप से क्षतिग्रस्त पोर्ट-ओ-प्रिंस का बंदरगाह उपयोग करने लायक नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपतियों जार्ज बुश और बिल क्लिंटन से मुलाकात की। व्हाइट हाउस ने इन दोनों को हैती में आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत और कोष जुटाने के प्रयासों का समन्वयक बनाया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने शनिवार को हैती का दौरा कर वहां के राष्ट्रपति रेने परेवाल और संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और अन्य योजनाओं पर चर्चा की।

ओबामा और पूर्व राष्ट्रपतियों बुश तथा क्लिंटन ने अमेरिकी लोगों और अन्य से अधिक से अधिक धन देने का आग्रह किया, जिससे मंगलवार को आए रिक्टर पैमाने पर 7.0 की तीव्रता वाले भूकंप से तबाह हैती की मदद की जा सके।

संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने हैती में मंगलवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद से 'हैती में संयुक्त राष्ट्र मिशन' (एमआईएनयूएसटीएएच) के लापता प्रमुख की मौत की पुष्टि होने की घोषणा देर शनिवार की।

अल्जीरिया के नागरिक और एमआईएनयूएसटीएएच के नागरिक प्रमुख हेदी अनादी का शव मलबे में पाया गया।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि हैती में संयुक्त राष्ट्र के उप प्रमुख लुइज कार्लोस डी कोस्टा और हैती में संयुक्त राष्ट्र के पुलिस प्रमुख डॉग कोटेस के शव भी ध्वस्त क्रिस्टोफर होटल के मलबे से बरामद कर लिया गया। क्रिस्टोफर होटल हैती में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय था।

रविवार को हैती के दौरे पर जा रहे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने इस पर गहरा दुख प्रकट किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+