5 करोड़ रुपये की मूर्तियों के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक आर.के.चतुर्वेदी ने एटा में संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर शुक्रवार तड़के कोतवाली देहात इलाके में करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से मिलकर पांच मूर्ति तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
चतुर्वेदी ने बताया कि तस्करों के कब्जे से बरामद दोनों मूर्तियां भगवान महावीर की हैं और इनका वजन 17 किलोग्राम है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इन मूर्तियों की कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये है। पुलिस के मुताबिक तस्करों ने बताया कि वे पिछले कई सालों से इस धंधे में लिप्त हैं और बरामद मूर्तियों को वे नेपाल बेंचने जा रहे थे। सभी एटा के ही रहने वाले हैं।
चतुर्वेदी ने बताया कि तस्करों से पूछताछ में इनके गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं, जिनके आधार पर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पाचों से पूछताछ जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications