खरगोन में यात्री वाहन नदी में गिरा, 3 की मौत
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात खरगोन में कवि सम्मेलन का आयोजन था। यह आयोजन रविवार सुबह खत्म हुआ। बड़वाह क्षेत्र के कुछ लोग कवि सम्मेलन का लुत्फ उठा कर एक 'मैजिक' वाहन से लौट रहे थे। उसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर नर्मदा नदी में जा गिरा। इस हादसे में एक महिला नन्नू बाई सहित मनोज गुप्ता तथा रविंद्र नाथ की मौके पर मौत हो गई। हादसे में घायल तीन अन्य लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications