महान राजनीतिक हस्ती थे ज्योति बसु : ममता
लगातार 23 वर्षो तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे बसु का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता ने यहां संवाददातओं से कहा, "मुझे लगता है कि हम सभी को देश भर में तीन दिन के राजकीय शोक के साथ भारतीय राजनीति की ऐसी महान हस्ती को श्रद्धांजलि देनी चाहिए।"
एएमआरआई अस्पताल के बाहर उन्होंने कहा, "वह भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन का प्रथम एवं अंतिम अध्याय थे।"
उन्होंने कहा, "बसु को देश के वाम आंदोलन में अग्रणी भूमिका के कारण उनकी राजनीतिक उपलब्धियों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।"
ममता ने कहा, "मेरे उनके साथ बहुत अच्छे रिश्ते थे, विशेष तौर पर उनके जीवन के आखिरी बरसों में। उन्होंने अनेक राजनीतिक मसलों पर मुझसे चर्चा की और उन्होंने जब भी बुलाया, मैंने हर बार उनसे मुलाकात करने की कोशिश की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications