भारतीय राजनीति के आदर्श थे ज्योति बसु : भाजपा

राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ज्योति बाबू भारतीय राजनीति में सबसे लंबे समय तक विद्यमान रहने वाले सबसे विश्वसनीय नेता थे।

उन्होंने कहा, "समकालीन नेताओं में उनका कद सबसे ऊंचा था। वह अपनी विचारधारा के प्रति समर्पित थे और उन्होंने भारतीय राजनीति की सबसे लंबी पारी खेली।"

जेटली ने कहा, "उनकी विश्वसनीयता पर कोई सवाल नहीं उठा सकता था। हमारी पार्टी उनके निधन पर गहरा व्यक्त करती है। वह उन नेताओं में थे जिनसे हम सभी ने कुछ न कुछ सीखा है।"

उन्होंने कहा, "भारतीय लोकतंत्र की यही सबसे बड़ी मजबूती है कि इसमें अलग-अलग मतों के लिए भी स्थान है। मतभेदों के बावजूद कुछ नेता ऐसे होते हैं जो आपके विरोधी होते हैं लेकिन उनमें कुछ ऐसे गुण होते हैं जो सराहनीय होते हैं। वह भारतीय राजनीति के आदर्श थे। उनका निधन भारतीय राजनीति का बहुत बड़ा नुकसान है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+