भारत के साथ सौदों से दक्षिण एशिया में संपर्क बढ़ेगा
बांग्लादेश की विदेश मंत्री दीपू मोनी ने एक गोलमेज सम्मेलन में शनिवार को कहा, "मुख्य जोर संपर्क पर था। बांग्लादेश आगे बढ़ना चाहता है।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रधानमंत्री के सामने तीस्ता जल बंटवारे, भारत के तिपाईमुख बांध परियोजना और समुद्री सीमा का मुद्दा उठाया, जो देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 के बाद से बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) 16 वर्ष सत्ता में रही लेकिन उसने कभी भी ये मुद्दे नहीं उठाए।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता के दावे का समर्थन करने के मुद्दे पर मोनी ने कहा कि खालिदा जिया की तत्कालीन सरकार ने भी 14 जुलाई 2005 में जापान को ऐसे ही समर्थन की घोषणा की थी।
विदेश नीति विश्लेषकों, पूर्व राजनयिकों, सैनिक अधिकारियों और व्यापार संगठनों के प्रमुखों के बीच इस बात पर सहमति है कि हसीना के दौरे में द्विपक्षीय संबंधों की दिशा में साहसी कदम उठाया गया है। विपक्षी दल बीएनपी इस धारणा से सहमत नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications