चण्डीगढ़, पंजाब और हरियाणा में कोहरा लौटा
क्षेत्र में अमृतसर सबसे सर्द रहा और वहां रविवार को न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
अमृतसर का तापमान औसत से तीन डिग्री कम रहा। लुधियाना और पटियाला शहर में न्यूनतम तापमान क्रमश: छह और 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चण्डीगढ़ में कड़ाके की सर्दी जारी है और वहां का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चण्डीगढ़ में मौसम विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया, "हिमालय क्षेत्र में बर्फ जमने की वजह से खासतौर पर रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई। इलाके में शनिवार रात से ही कोहरा छाया हुआ था लेकिन अधिकांश भागों में सुबह सात बजे तक कोहरा छंट गया ।"
उन्होंने बताया, "हमें आने वाले दिनों में पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। "
हरियाणा के अम्बाला, करनाल और हिसार शहर के तापमान क्रमश: 6.5, 3.5 और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications