लद्दाख में कड़ाके की सर्दी, घाटी में राहत
श्रीनगर में मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "लेह में कड़ाके की सर्दी से कोई राहत नहीं मिली है। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 13.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 14.2 डिग्री नीचे रहा।"
अधिकारी के अनुसार पिछले 20 दिनों में ऐसा पहली बार हुआ है जब श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से नीचे नहीं गया। यहां रविवार को न्यूनतम तापमान 1.4 दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने के कारण यहां रात का तापमान शून्य से नीचे नहीं गया।
मौसम विभाग ने रविवार को कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबादी और बर्फबारी होने की संभावना जाहिर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications