प्रदूषण और आतंकवाद के मुद्दे पर नागा साधु चिंतित
जुना अखाड़ा के साधु संत दिव्यानंद जी ने आईएएनएस से कहा, "विश्व के लिए सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद है। यह हमारी संस्कृति के लिए भी खतरा है।"
तीन महीने तक चलने वाले कुंभ में कम से कम 250,000 नागा साधु हिस्सा ले रहे हैं। एक अन्य साधु महाराज वेदव्यास पुरी ने कहा कि वह विश्व शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए भी अभियान चला रहे हैं।
पुरी ने कहा कि गंगा में प्रदूषण की वजह से लोग चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि नदियों को साफ रखने के लिए सभी को आगे बढ़ना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications