बसु के निधन से उपजा शून्य भरा नहीं जा सकेगा : गौड़ा
लगातार 23 वर्षो तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे बसु का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।
गौड़ा ने अपने गृहनगर हासन में शोक संदेश में कहा, "राष्ट्र को यकीनन उनकी विवेकपूर्ण परामर्श की कमी अखरेगी।"
उन्होंने कहा, "बसु ने मेरे प्रधानमंत्री बनने में अहम भूमिका निभाई थी।" गौड़ा 1996-97 में देश के प्रधानमंत्री रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications