बसु महान प्रधानमंत्री साबित होते : राजा
बसु का रविवार को लंबी बीमारी के बाद कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।
राजा ने कहा, "बसु ने साबित किया कि वाम दलों का गठबंधन सफलतापूर्वक कार्य कर सकता है और जनता की बहुत सेवा कर सकता है। वह महान प्रधानमंत्री भी साबित हो सकते थे।"
वर्ष 1996 में बसु से बतौर प्रधानमंत्री केंद्र में सरकार का नेतृत्व करने को कहा गया था। लेकिन माकपा ने यह कहकर इस पेशकश को ठुकरा दिया था कि वह किसी ऐसी राष्ट्रीय सरकार का नेतृत्व नहीं करेगी जिसकी नीतियों पर उसका नियंत्रण न हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications