ब्राजील की जेल में भिडंत, 5 की मौत
समाचार एजेंसी ईएफई ने जेल अधिकारियों द्वारा जारी एक बयान के हवाले से खबर दी है कि पराना जेल में तीन कैदियों की मौत जलने से हुई जबकि दो की मौत चोट लगने की वजह से हुई है।
प्रांतीय सरकार ने कहा कि कैदियों के दो गुटों के बीच हुई गुरुवार को भिडंत में 1,200 कैदी शामिल थे। इस जेल में 1,600 कैदी बंद हैं। दोनों गुटों को जेल में एक साथ ही रखा गया था।
सेना की मदद से तीन जेलकर्मियों को किसी तरह बचाया गया जिनको संघर्ष के दौरान कैदियों ने बंधक बना लिया था। जलकर्मियों को मामूली चोंटे आई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications