भारतीयों पर हमलों के पीछे एक निश्चित तरीका : विदेश सचिव

रविवार रात सीएनएन-आईबीएन पर प्रसारित होने जा रहे कार्यक्रम डेविल्स एडवोकेट पर राव ने करन थापर से कहा, "केवल एक समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जाता है और ये हमले जारी हैं। इन हमलों के पीछे एक निश्चित तरीका है।"

उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया कहता है कि इसे शहरी हिंसा, अवसरवादी हिंसा माना जा सकता है लेकिन इसमें नस्लवाद भी एक तत्व हो सकता है। केवल एक ही समुदाय को निशाना बनाए जाने पर उन्होंने चिंता जताई।

राव ने कहा कि आस्ट्रेलिया सरकार भारतीय चिंताओं के प्रति संवेदनशील है और वहां रहने वाले भारतीयों में सुरक्षा और भरोसे का माहौल कायम रखने के लिए हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, "इन हमलों के आरंभ होने के बाद से ही हम आस्ट्रेलिया की सरकार के संपर्क में हैं और दुर्भाग्य से निर्दोष लोगों के खिलाफ हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं।"

राव ने कहा कि इन हमलों की खबर देते समय मीडिया को तथ्यों को उनके संदर्भ में ही पेश करना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+