दिल्ली में कोहरे से प्रभावित हुआ हवाई, रेल व सड़क परिवहन (लीड-1)

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ानों के कार्यक्रमों में बाधा आई।

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि हवाई अड्डे पर छाए घने कोहरे के कारण 15 से अधिक उड़ानों में करीब तीन घंटे तक की देरी हुई जबकि मुंबई के लिए जाने वाली एक उड़ान को रद्द करना पड़ा।

अधिकारी ने कहा, "सुबह दोनों हवाई पट्टियों पर दृश्यता 150 से 275 मीटर थी और उड़ान संचालन के लिए विमान के उतरने के लिए कैट-3 बी उपकरण प्रणाली का इस्तेमाल करना पड़ा।"

रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण 23 रेलगाड़ियां रद्द की गई हैं जबकि 17 रेलगाडियां देरी से चल रही हैं।

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, "घने कोहरे के कारण 23 रेलगाडियां पूरी तरह या आंशिक रूप से रद्द हो गई हैं। आंशिक रूप से रद्द का मतलब है कि मार्ग के एक हिस्से पर सेवा रद्द की गई है।"

कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर-जयपुर एक्सप्रेस और झांसी-लखनऊ एक्सप्रेस सहित अन्य रेलगाड़ियां रद्द हो गईं।

तीन घंटे से अधिक की देरी से चल रही रेलगाड़ियों में बेंगलुरू और डिबरुगढ़ से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, कालका शताब्दी और अमृतसर शताब्दी शामिल हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "घने कोहरे के कारण सुबह सात बजे दृश्यता 200 मीटर थी। हालांकि तेज हवा चलने की वजह से कोहरा बिखर गया और दिन चढ़ने के साथ दृश्यता में सुधार हुआ।"

आईएमडी अधिकारी के मुताबिक धीरे-धीरे दृश्यता में सुधार हुआ है। अधिकारी ने कहा कि सुबह नौ बजे तक दृश्यता बढ़कर 500 मीटर तक हो गई थी।

शुक्रवार तड़के न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि औसत से कुछ अधिक था। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+