आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हो रहे हमलों पर भारत ने फिर जताई नाखुशी
विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर ने एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "आस्ट्रेलिया में हमारे नागारिकों के साथ जो हो रहा है उसके खिलाफ हम उच्च स्तर पर अपनी चिंता और नाखुशी जता रहे हैं।"
पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर लगातार आरोप लगा रही है कि केंद्र सरकार इस मामले में कुछ नहीं कर रही है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, "हम रोजाना वहां की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। यह दुखद है कि आज भी एक टैक्सी चालक भारतीय नागरिक पर हमला हुआ है।"
उन्होंने कहा कि मेलबर्न में एक गुरुद्वारे में लगाई गई आग की घटना और भी दुखद है। हम सिर्फ यही उम्मीद कर सकते हैं कि आस्ट्रेलिया जैसा हमें बता रहा है, वह वैसी ही कार्रवाई भी करे। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications