हैती को 10 करोड़ डॉलर देगा अमेरिका
वाशिंगटन, 15 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शक्तिशाली भूकंप से बेहाल कैरेबियाई देश हैती के लिए 10 करोड़ डॉलर की सहायता राशि का ऐलान किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा ने इस आपदा को भयावह करार दिया। उन्होंने अमेरिका के सभी विभागों से कहा कि वे हैती में राहत कार्य को अपनी प्राथमिकता बनाएं।
ओबामा ने कहा, "हैती के लोगों को भोजन, पानी और दवा मुहैया कराने के लिए 10 करोड़ डॉलर की सहायता दी जाएगी।"
गौरतलब है कि हैती में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता वाले भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। अधिकारियों का कहना है कि भूकंप में 100,000 से अधिक लोगों के मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications