मुलायम ने नामंजूर किया अमर सिंह का इस्तीफा

कोलकाता । समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने रविवार को अमर सिंह के इस्तीफे पर पहली बार बोला। उन्होने कहा कि वह पार्टी के पदों से अमर सिंह का इस्तीफा मंजूर नहीं करेंगे। साथ ही बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के पार्टी महासचिव पद से इस्तीफे के लिए भी उनका कहना था कि सभी समस्याएं हल कर ली जाएंगी।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने कहा, "यह सच है कि अमर सिंह ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है लेकिन मैं उनका इस्तीफा मंजूर नहीं करूंगा। सब कुछ ठीक हो जाएगा।" संजय दत्त की इस्तीफा देने की घोषणा के बारे में पूछने पर भी उन्होंने वही जवाब दिया "सब कुछ ठीक हो जाएगा।" वह मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)के वयोवृद्ध नेता ज्योति बसु को हालचाल जानने कोलकाता आए थे।

अमरसिंह ने गत बुधवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा, "मैंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। मुझे अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति ज्यादा ध्यान देना होगा। मुलायम सिंह के साथ मेरे कोई मतभेद नहीं हैं।" उन्होंने कहा, "मुलायम सिंह ने जो अवसर मुझे दिए हैं उनके लिए मैं उनका आभारी हूं और जीवन भर मैं उनके खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोलूंगा।"

उधर, संजय दत्त ने भी शनिवार रात पार्टी महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। करीब 10 महीने पहले ही दत्त सपा में शामिल हुए थे। हालांकि उन्होंने कहा है कि फिलहाल वह पार्टी में बने रहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+