भैया राजा की पत्नी पर भी मुकदमा दर्ज

भोपाल। बाहुबली नेता अशोक वीर विक्रम सिंह उर्फ भैया राजा और उनकी पत्नी व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक आशारानी सहित छह अन्य लोगों पर अपहरण व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। भैया राजा इन दिनों अपनी नातिन वसुंधरा बुंदेला हत्याकांड में जेल के अंदर हैं।

पुलिस के अनुसार मई 2007 में कोलार रोड थाना क्षेत्र में स्थित यशोदा परिसर में भैया राजा के आवास में तिजीबाई की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हुई थी। तब पुलिस ने आत्महत्या का मामला मानकर प्रकरण को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।

फैशन डिजाइनिंग की छात्रा वसुंधरा बुंदेला की हत्या के बाद पकड़े गए भैया राजा के चालक हल्के से हुई पूछताछ में पुलिस के हाथ चौकाने वाले तथ्य लगे। बुंदेला की 11 दिसंबर को हत्या कर दी गयी। उसी आधार पर पुलिस ने तिजीबाई के पति बिहारी और भाई फकीरा के बयान लिए। इसके बाद मामला दर्ज किया गया।

भोपाल के पुलिस अधीक्षक योगेश चौधरी ने रविवार को बताया कि आशा रानी उनके पति विक्रम सिंह और छह अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब जांच कर रही हैं और उसी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि फैशन डिजाइनिंग की छात्रा वसुंधरा बुंदेला हत्याकांड की साजिश रचने के आरोप में भैया राजा इन दिनों जेल में है और पिछले दिनों उनकी पत्नी आशा रानी ने भैया राजा को निर्दोष बताते हुए भाजपा के ही एक सांसद पर साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर वसुंधरा हत्याकांड की सीबीआई चांज की मांग की थी, जिसे गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने खारिज कर दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+