अमर सिंह का इस्तीफा मंजूर नहीं : मुलायम

यहां नेताजी सुभाषचंद्र बोस हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने कहा, "यह सच है कि अमर सिंह ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है लेकिन मैं उनका इस्तीफा मंजूर नहीं करूंगा। सब कुछ ठीक हो जाएगा।"

संजय दत्त की इस्तीफा देने की घोषणा के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, "सब कुछ ठीक हो जाएगा।"

वह मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)के वयोवृद्ध नेता ज्योति बसु को हालचाल जानने कोलकाता आए थे।

अमरसिंह ने गत बुधवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा, "मैंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। मुझे अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति ज्यादा ध्यान देना होगा। मुलायम सिंह के साथ मेरे कोई मतभेद नहीं हैं।"

उन्होंने कहा, "मुलायम सिंह ने जो अवसर मुझे दिए हैं उनके लिए मैं उनका आभारी हूं और जीवन भर मैं उनके खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोलूंगा।"

उधर, संजय दत्त ने भी शनिवार रात पार्टी महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। करीब 10 महीने पहले ही दत्त सपा में शामिल हुए थे। हालांकि उन्होंने कहा है कि फिलहाल वह पार्टी में बने रहेंगे।

दत्त ने बांद्रा में स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, "जब मेरे बड़े भाई अमर सिंह ने पार्टी महासचिव पद छोड़ दिया है तो ऐसे में मुझे इस पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।"

दत्त ने कहा कि वह इस मामले में अमर सिंह के पद चिन्हों का अनुसरण करेंगे। उन्होंने सपा के लिए तमाम कुर्बानियां दी हैं, फिर भी पार्टी नेतृत्व ने उन्हें अपमानित किया है और उन्हें इस्तीफे के लिए मजबूर किया है।

दत्त ने कहा कि अमर सिंह ने अप्रैल-मई 2009 में आम चुनाव के दौरान अपने खराब स्वास्थ्य के बावजूद पार्टी के प्रचार अभियान में काम किया। लेकिन पार्टी ने उनके साथ जो सुलूक किया इसका उन्हें दुख है।

दत्त ने कहा, "अमर सिंह मेरे बड़े भाई की तरह हैं। जब वह सपा छोड़ेंगे तो मैं भी पार्टी छोड़ दूंगा। उसके बाद जहां वह जाएंगे, वहां मैं भी जाऊंगा। जो वह कहेंगे, वही मैं करूंगा।"

दत्त ने सपा नेता राम गोपाल यादव की उस टिप्पणी पर भी खेद जताया, जिसमें यादव ने कहा है कि फिल्मी सितारों को चुनावी मैदान में उतारने से कोई फायदा नहीं हुआ है। फिल्मी सितारे एक भी सीट जिताने में मदद नहीं कर पाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+