भारतीय की हत्या के बारे में सिडनी में 2 लोगों से पूछताछ
रंजोध सिंह (25 वर्ष) का अधजला शव पखवाड़े भर पहले 29 दिसम्बर को न्यू साउथ वेल्स के दक्षिण पश्चिम में स्थित विलब्रिग्गी के विल्गा रोड पर बरामद हुआ था। हिरासत में लिए गए दोनों लोगों को सिंह ने नौकरी दी थी।
ये दोनों लोग सिंगापुर होते हुए नेपाल की उड़ान पकड़ने सिडनी पहुंचे थे। सिडनी मार्निग हेराल्ड ने रविवार को कहा कि दोनों से रंजोध के संबंधों के बारे में पूछताछ की गई।
इन दोनों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया लेकिन पासपोर्ट जब्त करने के बाद उनको रिहा कर दिया गया।
आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हमले की घटनाएं लगातार हो रही हैं। रंजोध सिंह के शव 29 दिसम्बर को पाए जाने के बाद दो जनवरी को नितिन गर्ग नामक युवक को चाकू मारा गया। एक ताजा हमले में शनिवार को मेलबर्न में एक 29 वर्षीय भारतीय को जलाने का प्रयास किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications