उपराष्ट्रपति अंसारी बोत्सवाना पहुंचे
अंसारी का विशेष विमान बोत्सवाना की राजधानी गैबोरॉन में स्थित सेरेत्से खामा हवाई अड्डे पर सुबह लगभग 11.45 बजे उतरा। अंसारी ने अफ्रीकी देशों की अपनी यात्रा पांच जनवरी को जाम्बिया से शुरू की थी।
बोत्सवाना के उपराष्ट्रपति मोमपति मेराफहे और जनजातीय नर्तकों के एक समूह ने हवाई अड्डे पर अंसारी की अगवानी की।
अंसारी बोत्सवाना के राष्ट्रपति सेरेत्से खामा ईयान खामा से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे और उपराष्ट्रपति मेराफहे द्वारा आयोजित एक सरकारी भोज में हिस्सा लेंगे।
इस दौरान दोनों देशों के बीच कृषि, शिक्षा और छोटे उद्यमों के क्षेत्र में तीन समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।
भारत की नजर बोत्सवाना के हीरों पर है। वह वहां के हीरों तक भारतीय कंपनियों की सीधी पहुंच कराने की कोशिश में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications