बेटी को चाकू घोंपने वाले भारतीय मूल के कनाडियाई को सजा

टोरंटो, 10 जनवरी (आईएएनएस)। कनाडा में टोरंटो के समीप एलिस्टन कस्बे में रहने वाले भारतीय मूल के एक कनाडियाई व्यक्ति को अपनी बेटी की चाकू घोंपकर हत्या का प्रयास करने के लिए 52 महीने के कैद की सजा सुनाई गई है।

कमल खन्ना (46वर्ष) को अपनी बेटी आशा खन्ना (14 वर्ष) को सोते समय 24 मार्च 2008 को चाकू घोंपने के आरोप में शनिवार को सजा सुनाई गई।

अभियोजक ने कहा कि किशोरी उठने के बाद अपनी छोटी बहन के कमरे की ओर भागी लेकिन खन्ना ने उसका पीछा करके छाती, सिर, चेहरे और पेट में चाकू घोंपा।

अचेत होकर फर्श पर गिरने के बाद ही पिता ने उसे छोड़ा। लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया। उसके सीने, सिर और गुर्दे के कई ऑपरेशन किए गए।

किशोरी की मां ने बताया कि जब घटना हुई तो वह काम पर थी। उसकी 10 वर्षीय बेटी ने फोन करके उसे घटना की जानकारी दी।

एक बैंक में कार्य करने वाले खन्ना ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी उसका सम्मान नहीं करती थी। इससे नाराज होकर उसने अपनी बेटी पर हमला किया।

खन्ना परिवार वर्ष 1982 से कनाडा में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+