हिमाचल के निचले इलाकों में तापमान में वृद्धि
शिमला के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आई एएनएस को बताया कि शिमला का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार को यह 4.2 डिग्री सेल्सियस था।
लाहौल स्पीति जिले के केलांग और किनौर जिले के काल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 11.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जो शनिवार को क्रमश: शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और 5.6 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस नीचे था।
इसके अलावा मंडी के सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस और कुल्लू के भुंतर में 0.0 डिग्री सेल्सियस तथा कांगड़ा के धर्मशाला में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications