मौसम साफ, लेकिन रेल यातायात प्रभावित (लीड-1)
उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "रविवार को कोहरा नहीं के बराबर है लेकिन पिछले कुछ दिनों से रेलगाड़ियों के आवागमन में हो रही देरी का असर रविवार को भी देखा जा रहा है। सात रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है और 41 रेलगाड़ियां देर से चल रही है।"
उधर, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि आसमान साफ रहने की वजह से उड़ानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि रनवे पर दृश्यता सीमा 2,000 मीटर रिकार्ड की गई।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार रविवार सुबह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications