ढाका के साथ संबंधों को मजबूत करने का संकल्प
नई दिल्ली ने हसीना को शांति, निशस्त्रीकरण और विकास के लिए प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही सरकार ने बांग्लादेश के साथ पांच महत्वपूर्ण संधियों पर हस्ताक्षर करने का फैसला किया है।
हसीना के विशेष विमान के नई दिल्ली पहुंचने के चंद मिनट पहले ही विदेश सचिव निरूपमा राव ने रविवार को कहा, "बांग्लादेशी प्रधानमंत्री का दौरा अपने आप में ऐतिहासिक होगा और दोनों देशों को एक नया और अग्रगामी रिश्ता बनाने का एक ऐतिहासिक अवसर मुहैया कराएगा।"
राव ने आगे कहा, "भारत, अपने ऐतिहासिक और पारंपरिक संबंधों को स्थापित करने और अपने द्विपक्षीय संबंधों में नए अध्याय जोड़ने के लिए बांग्लादेश की सरकार के साथ मिल कर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications