यमन में 20 और आतंकवादी विमान हमलों के लिए प्रशिक्षित

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आरंभिक जांच में सामने आया कि अलकायदा की यमन स्थित शाखा ने हमले का षड्यंत्र रचा था। अमेरिका की विमानन कंपनी डेल्टा/नार्थवेस्ट एयरलाइंस की उड़ान में पीईटीएन विस्फोटक में गड़बड़ी के कारण ही यह योजना सफल नहीं हो सकी।

इसके घटना के बाद 14 देशों से अमेरिका आने वाली उड़ानों में सवार होने वाले यात्रियों की सुरक्षा जांच को कड़ा कर दिया गया है।

सीबीएस के अनुसार एफबीआई एजेंटों का एक दल घाना भेजा गया है। अब्दुल मुतल्लब ने यमन में पांच महीने बिताने के बाद अमेरिका के लिए अपनी यात्रा घाना से शुरू की थी।

अमेरिकी जांचकर्ताओं का मानना है कि अब्दुल मुतल्लब घाना की राजधानी अक्रा में अलकायदा के किसी आतंकवादी से मिला जिसने उसे पीईटीएन विस्फोटक दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+