बिहार में बीएमपी कैंप पर नक्सली हमला, 3 घायल (लीड-1)
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) यू़ एस़ दत्त ने रविवार को बताया कि शाम करीब पांच बजे नत्थुबाबा क्षेत्र में स्थित बीएमपी के कैम्प पर संदिग्ध नक्सलियों ने अचानक हमला बोल दिया और गोलीबारी शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि इस हमले में तीन जवान घायल हो गए हैं जिनमें दो की बिगड़ती हालत को देखते हुए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया है। घायल जवानों का इलाज चल रहा है तथा उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि हमले में नक्सलियों ने कैम्प से दो कार्बाइन और चार स्वचालित राइफल (एसएलआर) समेत गोलियां लूट कर फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया है तथा पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि भागलपुर जिले के अकबरनगर पुलिस थाना इलाके में स्थित शिविर पर करीब 20 से 25 की तादाद में नक्सलियों ने हमला बोल दिया। हमले के समय शिविर में 10-12 जवान मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications