श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने 30 साल में पहली बार किया देश के उत्तरी हिस्से का दौरा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने जाफना प्रायद्वीप का दौरा किया और कड़ी सुरक्षा के बीच सैनिकों, नागरिकों व पुरोहितों से मुलाकात की।
राजपक्षे के पहले कई सारे राष्ट्रपति सुरक्षा कारणों से इस तमिल आबादी वाले जाफना प्रायद्वीप का दौरा नहीं कर पाए थे।
सरकारी सेना ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) को दशकों के गृहयुद्ध के बाद अंतत: पिछले वर्ष मई महीने में पराजित कर दिया था। इस गृह युद्ध में 70,000 से अधिक लोग मारे गए थे।
राजपक्षे श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार हैं। वह अपने लिए दूसरा कार्यकाल पाने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। जाफना दौरा चुनाव प्रचार का एक हिस्सा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications