राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं विनय कटियार
अयोध्या में कटियार ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, "वर्तमान राजनीति से जिस तरह का वातावरण बन गया है उससे मेरा मन खट्टा हो रहा है। अब देश की राजनिति में ऐसा समय आ गया है कि इससे संन्यास ले लिया जाए।"
बजरंग दल के संस्थापक ने कहा कि अब अपना व्यक्तिगत विचार यही बन रहा है कि अध्यात्म के काम में लगा जाए। उन्होंने कहा कि वह धार्मिक कार्यो में पूरा मन लगाने का संकल्प ले रहे हैं।
राम जन्मभूमि आंदोलन की उपज रहे विनय कटियार फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें अंबेडकरनगर सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन कटियार चुनाव जीतने में कामयाब नहीं रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications