अब आमोद कंठ से पुलिस पदक वापस लेने की मांग (लीड-1)
इस समूह से जुड़े अमरीक सिंह लवली नाम के एक पीड़ित ने उपराज्यपाल से एक पत्र के जरिए आग्रह किया है कि तत्कालीन पुलिस उपायुक्त कंठ से राष्ट्रपति पदक वापस लिए जाने के सिलसिले में वह आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने पहाड़गंज के तत्कालीन थाना प्रभारी एस. एस. मेनन पर भी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
लवली का आरोप है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 5 नवम्बर 1984 को पहाडगंज स्थित उनके आवास पर भीड़ ने हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे कंठ ने न तो उनके परिजनों को बचाने का प्रयास किया और न ही भीड़ को रोकने की कोशिश की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications