चंद्रशेखर राव ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात
राव ने प्रधानमंत्री से लगभग 15 मिनट बातचीत की। इस दौरान टीआरएस के वरिष्ठ नेता व विचारक के. जयशंकर भी राव के साथ थे। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद राव ने पत्रकारों से कोई चर्चा नहीं की।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा इस मसले पर गत दिनों बुलाई गई बैठक में भी टीआरएस की ओर से राव और जयशंकर ने हिस्सा लिया था। इस बैठक का कोई परिणाम नहीं निकल सका था। राव और जयशंकर इस बैठक के बाद से दिल्ली में ही जमे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications