ओबामा ने नस्लीय टिप्पणी पर रीड की माफी स्वीकारी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दो पत्रकारों मार्क हेल्परिन और जान हीलेमान ने अपनी नई किताब में कहा कि हैरी रीड ने वर्ष 2008 में ओबामा को ऐसा अश्वेत कहा था जो अश्वेतों की बोली न बोलने के बावजूद उनमें से एक होना चाहता है।
सीनेट में बहुमत दल के नेता हैरी रीड ने बराक ओबामा के स्वास्थ्य विधेयक को पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
रीड ने अपनी माफी में सभी अमेरिकी लोगों खासकर अश्वेतों से अपनी टिप्पणी के लिए क्षमा मांगी है। उन्होंने स्वीकार किया कि यह शब्दों का गलत चयन था।
शनिवार देर ओबामा ने रीड की माफी को स्वीकार करते हुए कहा कि वह रीड की माफी को बिना किसी सवाल के स्वीकार करते हैं क्योंकि वह उन्हें वर्षो से जानते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications