सड़क दुर्घटना में दो इंजीनियरों की मौत
पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय राजकुमार अपने दोस्त विनीत को उसके घर साहिबाबाद छोड़ने के लिए जा रहा था तभी सनलाइट कॉलोनी के नजदीक रात करीब 12.30 किसी अज्ञात वाहन उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि उन दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों इंजीनियर एक निजी कंपनी में काम करते थे।
पुलिस के मुताबिक दुर्घटना घने कोहरे होने की वजह से हुई। उन्होंने कहा कि ठीक-ठीक कुछ कहा नहीं सकता, क्योंकि अज्ञात वाहन टक्कर मार कर भाग गया था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वह इसकी जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications