बिहार पुलिस कैंप पर नक्सली हमला, 4 घायल
हमले में घायल बीएमपी के चार जवानों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें उपचार के लिए पटना अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जिला पुलिस प्रमुख ने कहा कि भागलपुर जिले के अकबर नगर पुलिस थाना इलाके में स्थित शिविर पर करीब 20 से 25 की तादाद में नक्सलियों ने हमला बोल दिया। नक्सली यहां से चार राइफल और दो मशीन गन लूट ले गए। हमले के समय शिविर में 10-12 जवान मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications