अपहरण व हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग चिकित्सक के रिश्तेदार हैं। उन लोगों ने ईष्र्यावश और जल्दी पैसा बनाने के चक्कर में बच्चे का अपहरण कर लिया था।
उत्तर पश्चिम दिल्ली में अपने माता-पिता के साथ रहने वाले राजू रॉय के अपहरण और हत्या के आरोप में पुलिस ने शनिवार को दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से 23 वर्षीय विप्लव विश्वास और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया। उनके तीसरे सहयोगी मनीष वर्मा को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया गया और उनका चौथा साथी हरदीप अभी फरार चल रहा है।
दक्षिणी दिल्ली के उप पुलिस आयुक्त एच.जी.एस. डडवाल ने बताया, "जल्दी पैसे बनाने के चक्कर में उन्होंने बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।"
पुलिस के मुताबिक विश्वास ने चार जनवरी को रॉय को दावत के लिए बुलाया और उसका अपहरण कर जबर्दस्ती उसकी कार भी ले ली। वह राजू को सोनीपत के गन्नौर ले गए जहां वर्मा ने सभी तैयारियां कर रखी थी।
हरदीप ने रॉय के पिता से फोन कर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications