स्वाइन फ्लू से और 11 लोगों की मौत
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार रविवार को देश में स्वाइन फ्लू के 33 मामले सामने आए। इस तरह देश में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 27,712 हो गई है।
गुजरात में हुई आठ लोगों की मौत में से चार की मौत रविवार को हुई जबकि चार लोगों की मौत पहले हुई थी लेकिन इसकी पुष्टि रविवार को हुई। इंफ्लुएंजा ए (एच1एन1) जानलेवा वायरस की वजह से राज्य में 152 लोगों की मौत हो चुकी है।
राजस्थान में फ्लू से दो लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां फ्लू के मामले तेजी बढ़े हैं। प्रदेश में इस बीमारी से अब तक 162 लोगों की मौत हो चुकी है।
पंजाब में एक मरीज ने इस बीमारी की वजह से दम तोड़ दिया। यहां मृतकों की संख्या 35 हो गई है।
महाराष्ट्र में इस बीमारी से सबसे अधिक लोगों की मौतें हुई हैं। स्वाइन फ्लू से पहली मौत भी 3 अगस्त को यहीं हुई थी। उसके बाद से यहां 284 लोगों की मौत हो चुकी है।
रविवार को सामने आए नए मामलों में दिल्ली (14), गुजरात (13), उत्तर प्रदेश (दो), हरियाणा (एक) और जम्मू एवं कश्मीर (एक) मामले शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications