मध्य प्रदेश में निजी चिकित्सा महाविद्यालय खोले जाएंगे
चौहान ने कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान के छात्रावास का शिलान्यास करते हुए केरल की नसरें के सेवाभाव की सराहना की और कहा कि वे पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करती हैं। उन्होंने नए नर्सिंग कॉलेज भी शुरू करने की घोषणा की।
उन्होंने कैंसर का जिक्र करते हुए कहा कि इस बीमारी को सुनते ही लोग घबरा जाते हैं। इसके उपचार के लिए सुविधायुक्त चिकित्सालय ग्वालियर में है और अब सरकार भोपाल में भी चिकित्सालय खोलने का प्रयास कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications