गडकरी की नियुक्ति में संघ की भूमिका से भागवत का इंकार
आरएसएस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, "हम न तो राजनीति में शामिल होते हैं और न ही हम महत्वपूर्ण पदों पर लोगों को बिठाते हैं।"
गडकरी का नाम लिए बगैर भागवत ने कहा, "हमने उन्हें कोई पद नहीं दिया है। यहां तक कि राजनीति करना संघ की परम्पराओं के विपरीत है। मीडिया में ऐसी खबरें आ रही है कि हमने उन्हें पद दिलाने में महत्वपूर्ण निभाई है।"
उन्होंने कहा कि कई स्वयंसेवकों ने राजनीति का दामन थामा है लेकिन यह व्यक्तिगत फैसला होता है।
उन्होंने कहा कि संघ कोई राजनीतिक संगठन नहीं है। "वास्त्व में हम राजनीति में यकीन नहीं रखते क्योंकि इससे समाज विभाजित होता है लेकिन हम राष्ट्र नीति में भरोसा करते करते हैं। राष्ट्रीय एकता के लिए हम यह करना जारी रखेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications