जम्मू एवं कश्मीर में 2 आतंकवादी ढेर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद जैन ने कहा, "हिजबुल मुजाहिदीन के दोनों आतंकवादी मारे जा चुके हैं इलाके की तलाशी ली जा रही है।"
उन्होंने कहा कि ये दोनों आतंकवादी रेयासी जिले के थानोले में कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहे हैं।
जम्मू से 80 किलोमीटर दूर रेयासी जिले के जंगली इलाके थानोले में यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब रविवार दोपहर सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकाने पर छापा मारा।
वहां दो आतंकवादी छुपे हुए थे जिनमें से एक दोपहर को मारा गया जबकि दूसरा तीन घंटे की मुठभेड़ के बाद मारा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications