सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रेमिका को चूमने वाला युवक गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स ने बताया कि रुत्गर्स विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला 28 वर्षीय चीनी छात्र हैसांग जियांग न्यू जर्सी इवाई अड्डे पर सुरक्षा बलों के घेरे को तोड़ते हुए अंदर घुस गया था।
उल्लेखनीय है कि जियांग अपनी प्रेमिका को चूमने के लिए हवाई अड्डे के अंदर घुसा था जो कुछ देर बाद हवाई जहाज से चली जाने वाली थी।
इस वाकये के बाद अधिकारियों को सतर्क कर पूरे हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया था। इस वजह से वहां छह घंटे तक 1,600 यात्री फंसे रहे थे।
टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि जियांग अपनी जिस प्रेमिका को चूमने के लिए हवाई अड्डे में घसा था, वह लॉस ऐजिंल्स में रहती है।
न्यू जर्सी में जियांग की कड़ी तलाशी ली गई और उसकी उद्दडंता के लिए उसे 30 दिन के कैद की सजा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications